पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लग्जरी जीप व 2 क्विंटल डोडा चुरा जब्त

लग्जरी जीप व 2 क्विंटल डोडा-चुरा जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबाहेड़ा| सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शनिवार को एक बोलेरो से 2 क्विंटल अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि एएसआई राजाराम अहीरपुरा सरहद पर नाकाबंदी कर रहे थे कि नीमच की ओर से बोलेरो जीप आई, जिससे रोककर तलाशी ली तो उसमें 9 प्लास्टिक के कट्टों में 2 क्विंटल डोडा-चूरा मिला। जिसे जब्त कर चालक शंभूपुरा थाना के बिलोदा निवासी शंकरलाल पुत्र आशाराम जाट व सदर थाना निंबाहेड़ा के फाचर अहिरान गांव के विकास पुत्र मदनलाल अहीर को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान कनेरा थाना प्रभारी को सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...