पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि महाराज मेला आज से,16 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर

शनि महाराज मेला आज से,16 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेवाड़ तीर्थ शनि महाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेला रविवार को सुबह धार्मिक अनुष्ठान व ध्वजा रोहण के साथ शुरू होगा। रात को रंगमंच पर भजन संध्या होगी, जिसमें लेहरुदास वैष्णव एंड पार्टी के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मेले में 16 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

तीर्थ स्थल की प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष मदनसिंह राणावत ने बताया कि बैसाखी अमावस्या का तीन दिवसीय वार्षिक मेला ध्वजारोहण एवं यज्ञ हवन व धार्मिक अनुष्ठान के साथ रविवार को होगा। समापन 17 अप्रैल मंगलवार को होगा। कमेटी के सचिव कालू सिंह के अनुसार मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरे मंदिर परिसर को फूल गुब्बारों से सजाया गया हैं। बस स्टैंड एवं स्वागत द्वार से लेकर मंदिर तक आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मेला ग्राउंड पर इस बार नया व बड़ा रंग मंच बनाया गया है।

तेल कुंड के आसपास बाजार सज गए हैं। सुरक्षा के लिए कमेटी के वालियंटर सहित प्रशासन की ने विशेष जाप्ता तैनात किया है। तीर्थ स्थल पर कुल 16 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। कमेटी के छगनलाल गुर्जर, गोपाललाल शर्मा, नारायण जाट, सुरेशचंद्र जाट, उदयदास, कालू कीर, संजय जोशी, दलीचंद सुथार आदि व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

भास्कर संवाददाता|कपासन

मेवाड़ तीर्थ शनि महाराज आली आने वाले सभी मार्ग क्षतिग्रस्त

मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि महाराज आली में पहुंचने के सभी सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि वहां पहुंचने वाले श्रद्धालु व जातरी वहां पहुंचते ही पूछते हैं की यहां आने जाने का कोई दूसरा मार्ग हैं क्या। मेवाड़ तीर्थ स्थल शनि महाराज आली में आने-आने जाने के लिए मुख्य सड़क मार्ग भादसोड़ा वाया कास्या से शनि महाराज व कपासन वाया हथियाना से शनि महाराज मार्ग है। यह मार्ग इस तीर्थ स्थल को सांवलियाजी से जोड़ता है एवं सांवलियाजी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में से अधिकतर शनि महाराज आते जाते है। इसके अलावा पूरे संभाग से व अन्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यही मार्ग हैं जो हाइवे को जोड़ता है। जिस कारण इस मार्ग पर बड़ी तादात में दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती हैं। करीब चार वर्षों से उक्त मार्ग क्षतिग्रस्त होकर अपना अस्तित्व खो चुका है जबकि पूर्व में इस मार्ग पर पेचवर्क कर खानापूर्ति हुई थी। शनि महाराज की प्रबंध कारिणी कमेटी के अनुसार तीर्थ स्थल पर जिले के सभी बड़े जन प्रतिनिधि लगातार आते है और वो भी इस क्षतिग्रस्त मार्ग से ही आते जाते है।

रविवार को रंगमंच पर भजन संध्या होगी, जिसमें लेहरुदास वैष्णव एंड पार्टी के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सोमवार रात को न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा, जिसमें नृत्यांगना गौरी नागौरी, राहुल रावल, श्रवण सेदरी गणेश लोहार आदि कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मंगलवार को मेले के समापन पर रंगमंच पर मेवाड़ का पारंपरिक खेल तुर्रा कलंगी का मंचन किया जाएगा, जिसमें मंगलवाड़ के नारायणलाल शर्मा, घोसुंडा के उस्मान भाई, चिकारड़ा के सतु मकवाण, घोसुंडा के रतनलाल , पंचदेवला के ओंकारदास, घनश्याम वैष्णव आदि प्रस्तुतियां देंगे।

मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि महाराज आली में पहुंचने के सभी सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि वहां पहुंचने वाले श्रद्धालु व जातरी वहां पहुंचते ही पूछते हैं की यहां आने जाने का कोई दूसरा मार्ग हैं क्या। मेवाड़ तीर्थ स्थल शनि महाराज आली में आने-आने जाने के लिए मुख्य सड़क मार्ग भादसोड़ा वाया कास्या से शनि महाराज व कपासन वाया हथियाना से शनि महाराज मार्ग है। यह मार्ग इस तीर्थ स्थल को सांवलियाजी से जोड़ता है एवं सांवलियाजी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में से अधिकतर शनि महाराज आते जाते है। इसके अलावा पूरे संभाग से व अन्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यही मार्ग हैं जो हाइवे को जोड़ता है। जिस कारण इस मार्ग पर बड़ी तादात में दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती हैं। करीब चार वर्षों से उक्त मार्ग क्षतिग्रस्त होकर अपना अस्तित्व खो चुका है जबकि पूर्व में इस मार्ग पर पेचवर्क कर खानापूर्ति हुई थी। शनि महाराज की प्रबंध कारिणी कमेटी के अनुसार तीर्थ स्थल पर जिले के सभी बड़े जन प्रतिनिधि लगातार आते है और वो भी इस क्षतिग्रस्त मार्ग से ही आते जाते है।

खबरें और भी हैं...