कलशयात्रा के साथ पाटोत्सव शुरू
चित्तौड़गढ़ | जिंकनगर में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पंद्रहवें पाटोत्सव की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। जिंक के लोकेशन हेड विनोद वाघ के संरक्षण और ट्रस्ट के महामंत्री एवं मुख्य यजमान घनश्यामसिंह राणावत के नेतृत्व में इस पांच दिवसीय उत्सव में महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साह से भाग लिया। कथावाचक दीदी कनकलता भी शोभायात्रा में शामिल हुई। मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा बैंड की सुमधुर धुन पर वाटर ट्रीट मेंट प्लांट पहुंची। जहां मुख्य यजमान घनश्यामसिंह राणावत ने सप|ी पंडित जगदीशप्रसाद द्विवेदी के सानिध्य में कलश की पूजा की। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए।सत्यनारायण कुमावत और बद्रीलाल बैरागी ने साथियों के साथ शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन किया। लोकेशन एचआर हेड अनागत आशीष, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एसके मोड़, निर्भयसिंह, बालकिशन माली, पीसी बाफना, डीके गुप्ता, राधेश्याम कुमावत, योगेश शर्मा, जीएनएस चौहान, प्रदीप गौड़, सीएस पालीवाल, बंशीधर प्रसाद, शशिधर, दीपेश सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर कथावाचक कनकलता और ट्रस्ट के महामंत्री घनश्यामसिंह राणावत ने श्रद्घालुओं को संबोधित कर कार्यक्रम की जानकारी दी।