संजय खटीक इकाई अध्यक्ष नियुक्त
आकोला | आंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों द्वारा माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान सोहनलाल भील थे। अध्यक्षता सरपंच अनिल सहलोत ने की। विशिष्ट अतिथि पंस सदस्य प्रभुलाल माली रतनलाल खटीक थे। उपशाखा अध्यक्ष ने इकाई का गठन कर संजय कुमार खटीक को आकोला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।