पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के आदेश खुद के कार्यालय में नहीं चले

चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के आदेश खुद के कार्यालय में नहीं चले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

सीएम दौरे के दौरान चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के आदेश सीएमएचओ के कार्मिकों ने ही पालना नहीं किए। कारण शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से पहले ही इस कार्यालय के विविध शाखाओं के ताले लटक गए। जबकि कार्यालय का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

शाम साढ़े पांच बजे कंट्रोल कक्ष, संस्थापन शाखा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कक्ष, लेखा-शाखा कक्ष के ताले नजर आए। जबकि सीएमएचओ ने 13 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था कि 15 से 18 अप्रैल तक जिले में सीएम की प्रस्तावित यात्रा के चलते सभी कार्मिकों के 14, 15 और 18 अप्रैल के राजकीय अवकाश निरस्त किए जाते हैं। सभी कार्यालय नियमित दिवसों की तरह खुले रहेंगे। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना सूचना अवकाश या मुख्यालय से प्रस्थान नहीं करेगा। यही नहीं 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के भी निर्देश दिए थे, लेकिन इस आदेशों की शनिवार को ही चिकित्सा विभाग के कई कार्मिकों ने नहीं माना और शाम साढ़े पांच बजे से पहले ही चले गए।

ऐसा हो नहीं सकता, फिर भी देखता हूं। कुछ देर पहले तक तो, पूरा कार्यालय खुला था। मैं अभी कलेक्ट्रेट में हूं, ऐसा हो नहीं सकता। फिर भी दिखवाता हूं। डॉ. इंद्रजीत सिंह, सीएमएचओ, चित्तौड़गढ़

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

सीएम दौरे के दौरान चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के आदेश सीएमएचओ के कार्मिकों ने ही पालना नहीं किए। कारण शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से पहले ही इस कार्यालय के विविध शाखाओं के ताले लटक गए। जबकि कार्यालय का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

शाम साढ़े पांच बजे कंट्रोल कक्ष, संस्थापन शाखा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कक्ष, लेखा-शाखा कक्ष के ताले नजर आए। जबकि सीएमएचओ ने 13 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था कि 15 से 18 अप्रैल तक जिले में सीएम की प्रस्तावित यात्रा के चलते सभी कार्मिकों के 14, 15 और 18 अप्रैल के राजकीय अवकाश निरस्त किए जाते हैं। सभी कार्यालय नियमित दिवसों की तरह खुले रहेंगे। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना सूचना अवकाश या मुख्यालय से प्रस्थान नहीं करेगा। यही नहीं 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के भी निर्देश दिए थे, लेकिन इस आदेशों की शनिवार को ही चिकित्सा विभाग के कई कार्मिकों ने नहीं माना और शाम साढ़े पांच बजे से पहले ही चले गए।

यह चेतावनी थी... सीएमएचओ ने आदेश में स्पष्ट किया था कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...