पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक समरसता के लिए रैली निकाली, पुष्पांजलि अिर्पत की

सामाजिक समरसता के लिए रैली निकाली, पुष्पांजलि अिर्पत की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर सुबह किला रोड स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा सहित कई राजनीतिक पार्टियों व संगठनों के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में यहीं पर डॉ. बीआर आंबेडकर महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम किया गया।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, सभापति सुशील शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा, आईएम सेठिया आदि बतौर अतिथि मंचासीन थे। स्वागत सुरेश खोईवाल ने किया। संयोजक छगनलाल चावला सहित उपसभापति भरत जागेटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी, रमेश बोरीवाल, अनिल इनाणी, पप्सा टांक, बिरदीचंद मोची मौजूद थे। स्वागत कमल मीणा, गणेश खटीक, विजय चौहान, कमलेश आमेरिया, रमेश बोरीवाल, रतन सोलंकी, दिनेश सालवी, रविंद्र बैरवा आदि ने किया।

हर नगर में अंबेडकर भवन बनेगा... समारोह में विधायक आक्या ने कहा कि सीएम ने राज्य के 190 नगर निकाय क्षेत्र में आंबेडकर भवन बनाने की स्वीकृति की है। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हर आंबेडकर भवन में लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत व एसडीएम सुरेश खटीक ने भी संबोधित किया।

मेडल पहनाकर किया सम्मान... स्वच्छता को लेकर नारायणलाल रेगर, पर्यावरण के क्षेत्र में कमलेश जटिया, सांवरियालाल जटिया,रोहित मेघवंशी आदि को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन कालूलाल खटीक व हंसराज सालवी ने किया। आभार कमल मीणा ने व्यक्त किया।

संगोष्ठी में बताए सामाजिक समरसता के आयाम... चित्तौड़गढ़. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण एवं राष्ट्र को जोड़ने के लिए सामाजिक समरसता जरूरी हैं। ये विचार उन्होंने सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले माधव स्मृति की ओर से अंबेडकर जयंती के नप के ऑडिटोरियम में गोष्ठी में व्यक्त किए। एसडीएम सुरेशचंद्र खटीक ने कहा कि वे मानवतावाद के प्रेरणा थे। मंच पर माधव स्मृति प्रन्यास के अध्यक्ष हेमंत जैन एवं अनिरुद्धसिंह भाटी भी मंचासीन थे। प्रारंभ में वैद लक्ष्मी नारायण जोशी ने प्रस्तावना रखी। प्रन्यास अध्यक्ष हेमंत जैन ने आभार जताया। संचालन महेन्द्र शर्मा ने किया।

संगठनों की ओर से किया गया माल्यार्पण... डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण का क्रम सुबह आठ बजे शुरू हो गया। एआईसीसी सदस्य आनंदीराम खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, कांग्रेस जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया, कानसिंह भाटी, अभिषेक गर्ग,नरेंद्र विजयवर्गीय आदि ने माल्यार्पण किया। अरुण कंडारा के नेतृत्व में गोलप्याऊ चौराहा से किला रोड तक युवा जुलूस के रूप में पहुंचे। महेंद्र छापरवाल सहित बड़ी संख्या में युवक मौजूद थे।

कई संगठनों ने अर्पित किए पुष्प, लिया संकल्प

चित्तौड़गढ़. संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विविध संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के सभागार में मुख्य अतिथि यूनियन महामंत्री घनश्यामसिंह राणावत थे। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके मौड़, पायरो एचआर हेड एसएस सोनी, सचिव पीसी बाफना, कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान, कार्यालय सचिव मेवालाल खटीक ने विचार रखे। राष्ट्रीय दलित महासंघ के तत्वावधान में पावटा चौक से जुलूस आंबेडकर सर्किल पहुंचा। जहां माल्यार्पण कर संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय दलित महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण कंडारा थे। कांग्रेस एससी एसटी विभाग के महेंद्र छापरवाल, अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के महामंत्री मुकेश गावरी, वाल्मिकी बेरोजगारी संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौरण, महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश देशबन्धु, निरंकारी मिशन के दुर्गाशंकर, समाज के पूर्व अध्यक्ष विनोद देशबंधु, एसएसयूआई के पूर्व महामंत्री मन्नू बोरड़े आदि उपस्थित थे।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष आरिफ अली एडवोकेट ने बताया कि पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी हुई। जिला कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, जिला उपाध्यक्ष करणसिंह सांखला, सेवादल जिला मुख्य संगठक गौतम विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे। बजरंग दल के नगर संयोजक विजय वैष्णव ने बताया कि विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर सर्किल पर पुष्प अर्पित की। एबीवीपी द्वारा पीजी काॅलेज परिसर में गोष्ठी हुई। नगर मंत्री अजयपाल गहलोत ने बताया कि 11 प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं सहित प्रांत मंत्री रवि वीराणी ने विचार रखे। अभा वाल्मीकि महासभा के घनश्याम लोठ ने बताया कि सुभाष चौक से जुलूस आंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचा, वहां सभा में जिलाध्यक्ष राजेश लोट, अभा वाल्मीकि समाज विकास परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कोदली आदि ने विचार रखे। रामेश्वर बैरवा ने बताया कि संस्थापक किशन जटिया, समाज के लक्की राज रावण (बैरवा) ने 30 फीट ऊंचाई पर झंडा लगाया। प्रकाश बैरवा ने बताया कि सभा में संस्था के जिलाध्यक्ष सोहनलाल बैरवा पहुंना, अंबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश खोईवाल आदि ने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...