पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तरंग 2018 में रत्नेश मिस्टर व कीर्ति मिस फेयरवेल बनी

तरंग 2018 में रत्नेश मिस्टर व कीर्ति मिस फेयरवेल बनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | रवीन्द्रनाथ टैगोर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर का वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह तरंग 2018 का आयोजन हुआ, जिसमें जिसमें मिस्टर फेयरवेल विद्यार्थी र|ेशसुखवाल एवं मिस फेयरवेल छात्रा कीर्ति उपाध्याय को चुना गया।

वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह तरंग 2018 के प्रभारी दीक्षा इंटरनेशनल बचपन प्ले स्कूल की निदेशिका नीमा खान ने बताया कि तरंग का रंगारंग कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान के मुख्य आतिथ्य, बीएड महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अनिल गोठवाल के विशिष्ट आतिथ्य व प्राचार्य डाॅ. एसपी टेलर की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य डाॅ. एसपी टेलर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तरंग का रंगारंग कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओं रैम्प शो, वन मिनट शो, एकल गान, एकल युगल एवं समूह नृत्य आदि प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुआ। मिस्टर फेयरवेल बीएससी के छात्र र|ेश सुखवाल एवं मिस फेयरवेल बीएससी की छात्रा कीर्ति उपाध्याय को चुना गया। समापन पर अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को विदाई दी गई।

कार्यक्रम में तरुण दाधीच, साहिल खान, सुखलाल जाट, अजय जायसवाल, प्रमिला, ओपी गुर्जर, डाॅ. अनीस बीएल दमामी आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश कुमार लौहार एवं डाॅ. निशा अग्रवाल ने किया।

खबरें और भी हैं...