चित्तौड़गढ़| उपनगरीय क्षेत्र मधुवन कालोनी में स्थित श्रीसर्वसिद्धिदायक हनुमान मंदिर में रविवार शाम साढ़े छह बजे बैठक होगी। श्रीनीलकंठ महादेव महोत्सव समिति के बैनर तले होने वाली बैठक में मई माह में प्रस्तावित श्रीराम कथा महोत्सव के संबंध में चर्चा की जाएगी।