पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव; हाथों में फरसे लिए निकाली शोभायात्रा

परशुराम जयंती महोत्सव; हाथों में फरसे लिए निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़. परशुराम जयंती महोत्सव में निकली शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग व शिव का रूप धरे कलाकार।

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को नगर में जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान परशुराम सहित अन्य संजीव झांकियों के साथ फरसे धारण किए केसरिया साफे पहने समाजजन भी आकर्षण रहे।

सकल ब्राह्मण समाज के छह दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सुबह दस बजे गोरा-बादल स्टेडियम से शोभायात्रा प्रभातफेरियों के साथ शुरू हुई। जिसमें देश प्रेम का संदेश भी निहित था। सबसे आगे अश्वमेघ यज्ञ की तर्ज पर अश्व चल रहा था। पीछे एक अश्व सवार बालिका ने भारत माता का रूप धर रख रखा था। दूसरे अश्व पर केसरिया साफा पहने दो बच्चे सवार थे। सुसज्जित वाहन पर अमृत कलश सजा था। हाथी पर सवार बालक हाथों में तीर, कबान थामे भगवान परशुराम का रूप धरे थे। युवा व वृद्धजन सफेद वस्त्र व सिर पर केसरिया साफा पहने हाथों में फरसे लिए थे। महिलाएं नृत्य करते व भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चलीं। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए परशुराम सर्किल पर पहुंची। धर्मनारायण जोशी, ओमप्रकाश उपाध्याय, बीके उपाध्याय, कपासन नपा चेयरमैन दिलीप व्यास, पंस सदस्य रेखा व्यास आदि शामिल हुए। डाॅ. प्रहलादचंद्र शर्मा एवं शंभूलाल आमेटा, श्यामलाल शर्मा विजयपुर, दीपक दाधीच, ओम शर्मा दुर्ग, पंडित राकेश शास्त्री व मनोज सुखवाल, मोहित गौड़, योगेश शर्मा आरओ, योगेश सारस्वत, सुरेंद्र गील, दयाशंकर शर्मा, श्याम रेडियो, कमलाशंकर मौड़, कन्हैयालाल खंडेलवाल, ओमप्रकाश शर्मा, गिरीश दीक्षित, ऋतिक ओझा, विष्णु ओझा, बीएल ओझा, देवेंद्र शर्मा, श्याम शर्मा धनेत, मोहित तिवारी, डाॅ. डीपी चतुर्वेदी, राहुल दीक्षित, नरेशदत्त व्यास, रवि मेनारिया, उमेश पालीवाल, दर्शन चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, संदीप उपाध्याय, भरत शर्मा, सचिन त्रिपाठी शामिल थे।

आज निकलेगी वाहन रैली ... भगवान परशुराम की जयंती के तहत रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके तहत दोपहर तीन बजे परशुराम सर्किल पर ब्राह्मणजनों के एकत्रित होने के बाद वाहन रैली शुरू होगी, जो शहर में होते हुए परशुराम धाम पर पहुंचेगी। विप्रजन भगवा साफा पहनेंगे। विभिन्न झांकियां भी होगी। परशुराम धाम पर सर्वप्रथम समाज की महिलाओं के निर्देशन में 1100 दीपों से भगवान परशुराम की छवि की आरती होगी। उसके पश्चात धर्मसभा आयोजित होगी। जिसमें संतजन आशीर्वचन देंगे। समाज के भामाशाहों व प्रबुद्धजनों को संतों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उज्जैन से भी आई महाकाल की झांकी...उज्जैन से आई महाकाल शिव की झांकी आकर्षण रही। भगवान शिव का रूप धरे युवा त्रिशूल घुमाते और डमरू बजा रहे थे। एक वाहन में हिमालय पर खड़े भगवान परशुराम तो एक वाहन में नृसिंह अवतार की झांकी थी। गांवों से आई प्रभातफेरियों के सदस्य मजीरे बजाते तथा भजन, कीर्तन करते चल रहे थे। एक रथ में साकेत धाम की महंत श्यामादास सवार थीं।

18 को कपासन में शोभायात्रा...महोत्सव के तहत रविवार सुबह सवा नौ बजे श्रीसांवलियाजी अस्पताल में फल वितरण, 16 अप्रैल शाम सवा सात बजे गंभीरी नदी तट पर दीपदान होगा। 17 अप्रैल को अनोखा हनुमान मंदिर में मारुति संध्या के बाद 18 अप्रैल को सुबह सवा नौ बजे से कपासन में भगवान श्रीपरशुराम की शोभायात्रा निकलेगी। इसमें शहर सहित जिलेभर से भी विप्रजन भाग लेने जाएंगे।

खबरें और भी हैं...