पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी आसिफा को दी महासभा ने श्रद्धांजलि

बेटी आसिफा को दी महासभा ने श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक शहीद स्मारक धौलपुर पर राष्ट्रीय महामंत्री गंगाराम गुर्जर की अध्यक्षता में हुई।

गंगाराम गुर्जर ने कहा कि 10 जनवरी 2018 को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अल्पसंख्यक बकरवाल गुर्जर समुदाय की 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई। इस मामले में बड़े स्तर पर राजनीति हुई इस राजनीति के कारण इस बच्ची को इंसाफ नहीं मिला। अभी भी इस मामले में राजनीति जारी है। इसका अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा घोर विरोध करती है और मांग करती है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। बैठक के बाद यहां बिटिया आसिफा की आत्मा शांति के लिए कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारत गुर्जर, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, नरेश कुमार, महेश कुमार, दिनेश, रामवीर, नेत्रपाल, दीवान सिंह, मुन्ना लाल, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र, जितेंद्र कंसाना, किशन सिंह, रघुराज आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...