पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिकर्रा में बाल सुरक्षा समिति ने की शराब बंद कराने की पहल

सिकर्रा में बाल सुरक्षा समिति ने की शराब बंद कराने की पहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी पंचायत के सिकर्रा में शनिवार को बाल सुरक्षा समिति ने शराब बंदी पर लिया निर्णय, धिमरी ग्राम पंचायत के गांव सिकर्रा में बाल सुरक्षा समिति बैठक की गई। जिसमें बाल अधिकार व बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए, सामुदायिक संगठक देवेंद्र पूरी ने बताया कि की बच्चों को बाल अधिकार मिले तथा उनके अधिकारों का संरक्षण हो इसके लिए बाल सुरक्षा समिति को गांव स्तर पर व्यवस्था का निर्माण करना चाहिए।

बाल सुरक्षा समिति सदस्य जसवंतसिहं, सुनीता, लोकेश जीवनलाल ने बताया कि गांव में शराब व जुए के कारण आये दिन शाम को शराबी महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करते है, जिससे बच्चे व महिलाएं हिंसा का शिकार होती है, बाल सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शराब बंदी की व्यवस्था बनाई, प्रय| संस्था द्वारा संचालित परियोजना अंधेरे से उजाले की ओर बाड़ी व बसेड़ी के 25 गांँवो बाल सुरक्षा समिति व बाल मंच बनाये गए है जो बाल अधिकार व बाल संरक्षण के मुद्दों पर सामूहिक रूप से काम करते है।

गांव स्तर पर बाल सुरक्षा समिति बालश्रम, बाल विवाह, बच्चों के साथ हिंसा, विद्यालय में बेहतर शिक्षण व्यवस्था, नियमित टीकाकरण, जुआ शराब व महिला हिंसा के साथ-साथ बाल संरक्षण युक्त एवम बाल श्रम मुक्त गांव की कल्पना लेकर काम करती बाल सुरक्षा समिति बैठक में 35 महिला व पुरुषों के साथ 50 बच्चों ने भाग लिया बाल सुरक्षा समिति की बैठक के बाल मंच बच्चों व संस्था कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाल अधिकार व बाल संरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता रैली का आयोजन करके सामाजिक बुराइयों के विरोध किया एवं समुदाय से बुराइयों पर रोक लगाने पर नारों के माध्यम से निवेदन किया।

खबरें और भी हैं...