पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगई में जलभराव ग्रामीण हो रहे परेशान

आंगई में जलभराव ग्रामीण हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगई | पंचायत की सलेमपुर पार्टी वार्ड नंबर 8 में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं शनिवार को वार्ड पंच प्रतिनिधि सलामत खांन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। सलेमपुर पार्टी निवासी सलामत खान, रुस्तम खान, हसनू खान, अनीश खान, टंपू वाले डबुआ खान, शाहरुख खान आदि लोगों ने बताया हमने ग्राम पंचायत को कई बार इस गंदगी के बारे में अवगत करा दिया गया है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई वार्ड नंबर 8 में पानी भरा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है मच्छर पनप रहे हैं एक और राज्य सरकार स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही है, दूसरी और स्वच्छता अभियान की ग्राम पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं सलेमपुर पार्टी के लोगों को कीचड़ में होकर निकलना पड़ रहा है। जिससे बाइक वगैरा फिसल जाती है, छोटे-छोटे बच्चों को कीचड़ में होकर निकलना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...