पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • शादी में ननिहाल गई युवती को अगवा करने वाले युवक राजलदेसर में गिरफ्तार

शादी में ननिहाल गई युवती को अगवा करने वाले युवक राजलदेसर में गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ननिहाल बठोठ में विवाह समारोह में शामिल होने गई सुजानगढ़ की युवती को अगवा करने वाले तीन युवकों को राजलदेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों में एक हत्या का आरोपी भी है।

थानाप्रभारी सतीश यादव ने बताया कि युवती को अगवा करने की सूचना पर राजलदेसर क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी करवाई थी। इस दौरान एक कार को रुकवाया। उसमें सवार युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ पर अपनी पहचान सुजानगढ़ के वार्ड 17 का सद्दीक, उसका साथी वार्ड चार निवासी यशवंत स्वामी व वार्ड 24 का रहने वाला अमित सिंधी सुजानगढ़ के रूप में हुई। उनके साथ युवती भी थी।

राजलदेसर पुलिस ने इसकी सूचना नेछवा पुलिस को सूचना दी, जिस पर नेछवा पुलिस के एएसआई प्यारेलाल मय जाप्ता राजलदेसर पहुंचे तथा तीनों युवकों एवं युवती को ले गए। वहीं परिजनों को सूचना मिली, तो वे लोग भी राजलदेसर पहुंच गए।

गिरफ्तार युवक सुजानगढ़ कस्बे के रहने वाले

राजलदेसर. गिरफ्तार आरोपी।

भास्कर न्यूज | राजलदेसर

ननिहाल बठोठ में विवाह समारोह में शामिल होने गई सुजानगढ़ की युवती को अगवा करने वाले तीन युवकों को राजलदेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों में एक हत्या का आरोपी भी है।

थानाप्रभारी सतीश यादव ने बताया कि युवती को अगवा करने की सूचना पर राजलदेसर क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी करवाई थी। इस दौरान एक कार को रुकवाया। उसमें सवार युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ पर अपनी पहचान सुजानगढ़ के वार्ड 17 का सद्दीक, उसका साथी वार्ड चार निवासी यशवंत स्वामी व वार्ड 24 का रहने वाला अमित सिंधी सुजानगढ़ के रूप में हुई। उनके साथ युवती भी थी।

राजलदेसर पुलिस ने इसकी सूचना नेछवा पुलिस को सूचना दी, जिस पर नेछवा पुलिस के एएसआई प्यारेलाल मय जाप्ता राजलदेसर पहुंचे तथा तीनों युवकों एवं युवती को ले गए। वहीं परिजनों को सूचना मिली, तो वे लोग भी राजलदेसर पहुंच गए।

खबरें और भी हैं...