नाबालिग को सूने नोहरे में ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सांडवा | दुकान में टिफिन देने जा रही 7 वर्षीय बालिका को सूने नोहरे में ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी रेवंतराम पुत्र लिखमाराम सारण को रविवार को गिरफ्तार किया। मामले में बालिका के चाचा ने 11 अप्रैल को रिपोर्ट दी कि उसकी 7 वर्षीय भतीजी दुकान में टिफिन देकर घर जा रही थी तो रास्ते मे रेवंतराम उसे सुनसान गली में स्थित नोहरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे दो युवकों के देख लेने पर वह उसे छोड़कर भाग गया।
फर्जी स्टांप के मामले में एक गिरफ्तार : सांडवा पुलिस ने कोर्ट में संपत्ति हड़पने को लेकर फर्जी स्टांप से स्टे लेने के मामले में नोपाराम पुत्र मोहनराम जाट निवासी दुदोली थाना डीडवाना को गिरफ्तार किया।