पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 48 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का देवस्थान मंत्री रिणवा ने किया शिलान्यास

48 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का देवस्थान मंत्री रिणवा ने किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छापर | अंबेडकर जयंती पर देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने वार्ड 19 स्थित होलीधोरा में बनने वाले अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी। पं. गोपाल गुरड़ा ने भूमि पूजन करवाया, जिसके बाद मंत्री रिणवा ने शिलान्यास पट्ट का अनावरण कर 48 लाख की लागत से बनने वाले अांबेडकर भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर रिणवा ने कहा कि अंबेडकर भवन गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को हटवाने का कार्य प्रगति पर है वहीं 12 करोड़ की लागत से छापर में बनी रतनगढ़ सडक़ तैयार है। मूंधड़ा स्कूल में हॉल निर्माण, फर्नीचर व शौचालय की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है, शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू होगा। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक ने की। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराम जांगिड़, पालिका उपाध्यक्ष गोमती देवी, ईओ हेमंत तंवर विशिष्ट अतिथि थी। राधेश्याम पारीक, हुलास सारड़ा, जयप्रकाश सोनी, सांवरमल पारीक, सुगनचंद मण्डार, पुटिया राजा व भागीरथ मेघवाल भी मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम में राकेश ढेनवाल, साजिद खान, मोतीलाल चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...