- Hindi News
- National
- सार्वजनिक पाइंटों तक नहींं पहुंचता पानी, रास्ते में क्षतिग्रस्त लाइन से पानी की आपूर्ति करते है ग्रामीण
सार्वजनिक पाइंटों तक नहींं पहुंचता पानी, रास्ते में क्षतिग्रस्त लाइन से पानी की आपूर्ति करते है ग्रामीण
सरमथुरा| गांव से एक किमी पूर्व मुख्य पाइप लाइन कई माह से क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव तक पानी ही नही पहुंच पा रहा है जिसके कारण ग्रामीण क्षतिग्रस्त लाइन से ही पानी भरने को मजबूर हो रहे है। रविवार को सोच बदलो, गांव बदलो की टीम मुकेश मीणा के नेतृत्व में सुरारी कला पहुंची। सुरारीकलां में ग्रामीणों की पानी की समस्या देख सोच बदलो गांव बदलो टीम ने समस्या को गंभीर मानते हुए व्यवस्था को दुरूस्त कराने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। गांव से एक किमी पूर्व पाइप लाइन कई माह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से निकलते फव्वारा से पानी भरने के लिए मजबूर हो रहे है। वहीं हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीण महिलाएं सप्लाई शुरू होने से पूर्व बर्तनों को लेकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के समीप डेरा डाल देती है। वहीं आए दिन महिलाओं में झगड़े होने की संभावना बनी रहती है।
सरमथुरा. क्षतिग्रस्त लाइन से पानी भरते ग्रामीण महिलाएं।