जमीन विवाद में झगड़ा छह जने गंभीर घायल
राजाखेड़ा| जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी भाटा जंग हुई। जिसमें आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है। वहीं दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी है, एक पक्ष की ओर से राम प्रकाश पुत्र गौरीशंकर ने थाने में तहरीर में बताया कि में अपनी बजाज एजेंसी पर था तो मौका पाकर लक्ष्मीनारायण, पुष्पा, रामू एक राय होकर आए और गाली गलौज करने लगे मैंने मना किया तो इतने में ही इन लोगों ने मेरे ऊपर लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरु कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लक्ष्मी नारायण ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि मेरे घर पर रामप्रकाश, दीपक एवं पांच अन्य मिस्त्री आए और आकर मेरी प|ी के गले से चेन खींचने लगे चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब मैं कमरे से बाहर आया तो इन लोगों ने मुझे मारना शुरू कर दिया।