पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरुण जेटली ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

अरुण जेटली ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जेटली को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलाई। जेटली पिछले माह हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में उत्तरप्रदेश से चुने गए थे। वह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।



बीमार होने के कारण वह अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ शपथ नहीं ले सके थे। नए कार्यकाल में भी उन्हें सदन का नेता नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...