नर्सेज दिवस : चयन के लिए राज्य व जिला स्तर पर कमेटी का गठन
जयपुर | चिकित्सा विभाग के अधीन नर्सिग संवर्ग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नर्सेज दिवस ( 12 मई) पर सम्मानित करने के लिए श्रेष्ठ नर्सेज, एएनएम तथा एलएचवी के चयन के लिए निदेशालय स्तर पर समिति का गठन किया है। राज्य स्तर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। सदस्यों में राजस्थान नर्सिग काउंसिल के रजिस्ट्रार, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण), संयुक्त निदेशक (चिकित्सा प्रशासन) तथा सदस्य सचिव के लिए उपनिदेशक (नर्सिग) को शामिल किया है। जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष, सदस्यों में सीएमएचओ व पीएमओ तथा नर्सिग अधीक्षक प्रथम व सैकंड को कमेटी में सदस्य सचिव बनाया गया है। सभी मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य अपने स्तर पर उनके अधीन संचालित अस्पतालों में श्रेष्ठ नर्स का चयन कर कॉलेज स्तर पर सम्मानित करेंगे। अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) राकेश शर्मा के अनुसार जिला एवं मेडिकल कॉलेज स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा तीन श्रेष्ठतम नर्सिगकर्मियों का पैनल तैयार किया जाएगा। पैनल में नंबर एक वाले का नाम राज्य स्तर पर गठित चयन समिति को अपनी अभिशंषा करेंगे।