- Hindi News
- National
- प्रदेश में 10 लाख विशेष योग्यजन, चुनाव पहले होगा मतदाता सूचियों में रजिस्ट्रेशन
प्रदेश में 10 लाख विशेष योग्यजन, चुनाव पहले होगा मतदाता सूचियों में रजिस्ट्रेशन
जयपुर| प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा विशेष योग्यजनों का सर्वे करवाकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनका मतदाता सूचियों में रजिस्ट्रेशन करवा लिया जाएगा। इनमें 5 लाख से ज्यादा विशेष योग्यजनों का सर्वे पूरा भी करवा लिया गया है। विशेष योग्यजनों को मतदान के समय और कितनी बेहतर सुविधाएं दी जा सकती हैं, ऐसे सुझावों के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से कार्यशाला कराई जा रहा है। ओटीएस में सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा होंगे। जयपुर, अजमेर एवं भरतपुर के संभागीय आयुक्त, अजमेर, जोधपुर, अलवर, उदयपुर, सीकर, जयपुर एवं भीलवाड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी सहित कई जिलों के उपजिला निर्वाचन अधिकारी, डॉक्टर, प्रोफेसर और विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि कार्यशाला का मकसद, निर्वाचन प्रक्रिया में विशेष योग्यजनों की भागीदारी बढ़ाने और मतदान केंद्रों पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
बेहतर सुझावों का अगले चुनाव में उपयोग| संस्थाओं से आने वाले विशेष सुझावों पर मंथन के लिए 5 वर्किंग समूह बनाए गए हैं। जिनमें विशेष योग्यजनों की बीमारियों से जुड़े डॉक्टर्स, विशेषज्ञ शामिल होंगे। चयनित सुझावों की रिपोर्ट बनाकर निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। अच्छे सुझावों को अमल में लाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में विशेष योग्यजनों की अपंगता के प्रकार, श्रेणी और अपंगता के प्रतिशत को देखकर विभाग ने उन्हें व्हील चेयर, ब्रेललिपी वोटर स्लीप एवं प्रचार-प्रसार की सामग्री उपलब्ध करवाई थी।