पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलती कार में लगी आग, दाे जनों ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग, दाे जनों ने कूदकर बचाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनवाड़ | झालावाड़ जिले के दहीखेड़ा कस्बे में एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर रविवार सुबह सारोला लौटते समय कार में आग लग गई, उसमें सवार दो जनों ने कूदकर जान बचाई। कुछ दूरी पर सड़क का काम चल रहा है, वहां खड़े टैंकर से कार पर पानी डालकर आग बुझाई गई।

पुलिस के अनुसार सारोला निवासी सत्यनारायण व एक अन्य साथी कार से दहीखेड़ा एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। वे सुबह साढ़े 9 बजे कार से रवाना हो गए। दो किमी चलने पर कैथूनी गांव के पास कार से अचानक आग की लपटें उठती दिखी तो वे कार को रोककर कूदकर भाग गए। उसमें गैस सिलेंडर लगा हुआ था। कुछ दूरी पर सड़क का काम चल रहा है। इसका पता चलने पर वहां काम कर रहे लोग पानी से भरा टैंकर ले आए। इसके बाद कार पर पानी डालकर एक घंटे में आग को बुझाया गया। यदि आग गैस सिलेंडर तक पहुंच जाती तो धमाका हो सकता था।

खबरें और भी हैं...