- Hindi News
- National
- चीन में फाउंटेन पेन से यात्री ने क्रू मेंबर को धमकाया, प्लेन को आपात उतारा
चीन में फाउंटेन पेन से यात्री ने क्रू मेंबर को धमकाया, प्लेन को आपात उतारा
चीन में फाउंटेन पेन से यात्री ने क्रू मेंबर को धमकाया, प्लेन को आपात उतारा
एजेंसी | पेईचिंग
चीन में पेईचिंग की ओर जा रहे एयर चाइना के प्लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग हुई है। सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने बताया कि एक व्यक्ति ने क्रू सदस्य को धमकाने के लिए पेन का इस्तेमाल किया। विमान ने दक्षिणी हुआन प्रांत की राजधानी चांगशा शहर से उड़ान भरी थी और इसे पेईचिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था। इसी दौरान मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फाउंटेन पेन को हथियार की तरह से इस्तेमाल करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बनाने की कोशिश की। तब फ्लाइट को झंगझाऊ की ओर मोड़ा गया। तब विमान आपात स्थिति मेें झंगझाऊ शिनझेंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। सीएएसी ने कहा- विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।