- Hindi News
- National
- पाकिस्तान में नवाज को सजा सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज के घर के पास दो बार गोलीबारी हुई
पाकिस्तान में नवाज को सजा सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज के घर के पास दो बार गोलीबारी हुई
पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एजाज उल अहसान के घर के पास अज्ञात बंदूकधारी ने कुछ घंटे के अंतराल में दो बार गोलीबारी की। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि जस्टिस अहसान के मॉडल टाउन स्थित आवास के पास पहली बार शनिवार देर रात को गोलीबारी की गई। इसके कुछ घंटे बाद रविवार तड़के गाेलीबारी की गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस मिया साकिब निसार ने पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जस्टिस अहसान के घर जाकर उनसे बातचीत भी की। जस्टिस अहसान पनामा पेपर्स से जुड़े भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई करने वाली सुप्रीम कोर्ट की उस पांच सदस्यीय पीठ में शामिल थे, जिसने पिछले साल नवाज शरीफ को पीएम पद से अयोग्य घोषित किया था।