पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 165 साल पहले देश में पहली रेल बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी, 400 लोगों ने सफर किया था

165 साल पहले देश में पहली रेल बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी, 400 लोगों ने सफर किया था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1853- आज ही के दिन भारत में पहली रेल बॉम्बे (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी। 1845 में कलकत्ता में ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेल कंपनी की स्थापना हुई। 1850 में इस कंपनी ने मुंबई से ठाणे तक रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया। भारत में प्रथम रेल यात्रा 1953 में दोपहर 3.30 बजे बोरीबंदर (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) से शुरू हुई। रेलगाड़ी को ब्रिटेन से मंगवाए गए तीन भाप इंजन सुल्तान, सिंधु और साहिब ने खींचा। 20 डिब्बों में 400 यात्रियों को लेकर यह गाड़ी रवाना हुई। इस रेलगाड़ी ने 34 किलोमीटर का सफर सवा घंटे में तय किया और शाम 4.45 बजे ठाणे पहुंची।


165 साल पहले देश में पहली रेल बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी, 400 लोगों ने सफर किया था

खास 15 नवंबर 1985 को देश में पहला कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बना। 2003 में दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को परीक्षण के तौर पर बायोडीजल से चलाया गया।

खबरें और भी हैं...