पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी को फोन कर बताया भाई और पिता ने मारपीट की है, मौत

पत्नी को फोन कर बताया भाई और पिता ने मारपीट की है, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा (डूंगरपुर) | सरोदा की मंगलम विहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह शनिवार रात को सागवाड़ा से अपने भाई के घर सरोदा गया हुआ था। देर रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से सरकारी अस्पताल में रैफर करने पर इलाज चलने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रात को ही आगे के लिए रैफर कर दिया। परिजन उदयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, मृतक जयेश (35) पुत्र धनपाल जैन की प|ी ने अपने दोनों देवर और ससुर पर मारपीट करने से पति की मौत हो जाने का आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव मान रही है। मृतक जयेश सागवाड़ा में गोली-बिस्किट का होलसेल व्यापारी था। उसके पांच साल की बेटी है।

प|ी ने पुलिस में ये दी रिपोर्ट

11 बजे घर आने को बोले थे, 12 बजे अस्पताल बुलाया : मृतक जयेश की प|ी डिंपल उर्फ दिव्या जैन ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात करीब 8.30 बजे वह घर पर थी। पति जयेश ने दुकान से फोन कर बताया कि छोटा भाई दिलीप जैन घर में झगड़ा कर रहा है, इसके लिए वह सरोदा जा रहा है। रात करीब 10.30 बजे फोन किया तो जयेश ने 11 बजे तक सरोदा से घर आ जाना बताया। इसके बाद 12 बजे जयेश ने फोन कर बताया कि भाई दिलीप, महेश व पिता धनपाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। इसलिए सागवाड़ा अस्पताल आना कहकर प|ी डिंपल को वहां बुला लिया। इस पर पड़ोसी महिला को लेकर डिंपल शहर के निजी अस्पताल पहुंची। वहां हालत खराब होने से जयेश से बात नहीं हो पाई। साथ में देवर महेश भी था। कुछ ही देर में जयेश को सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहां करीब एक घंटा इलाज चलने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे उदयपुर के लिए रैफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से लेकर रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में ही जयेश की मौत हो गई।







रिपोर्ट में मृतक के भाई दिलीप, महेश व पिता धनपाल द्वारा मारपीट करने से अंदरूनी चोट की वजह से जयेश की मौत होने का आरोप लगाया गया है।

निगेटिव न्यूज

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...