पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम के जयकारों और फरसे लहराते निकाली वाहन रैली

परशुराम के जयकारों और फरसे लहराते निकाली वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शहर में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें करीब 120 वाहनों में सवार लोगों के अलावा पैदल चल रहे लोग भी केसरिया साफे पहनने के साथ हाथों में फरसे लहराते चल रहे थे। शाम पांच बजे परशुराम सर्किल से वाहन रैली को पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

पार्षद गोविंद शर्मा, भगवानलाल तड़बा, बालकिशन शर्मा, शिव शर्मा, अभिषेक मेनारिया,ओम शर्मा दुर्ग, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, मनोज मेनारिया, गौरव त्यागी,रितिक ओझा, मनोज मक्खन आदि मौजूद थे। शोभायात्रा परशुराम सर्किल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए सेंती स्थित परशुराम में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में केसरिया साफा पहने और हाथों में फरसे लिए बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे। दुपहिया व चौपहिया वाहनों में सवार होने के साथ कई लोग पैदल भी चल रहे थे। समाज ने रैली में समरसता का संदेश भी दिया।

तीन वाहनों में सजी थी झांकियां

शोभायात्रा में तीन वाहनों में भारत माता,भगवान परशुराम व समाज के प्रमुख ऋषि मुनियों के चित्र शोभायमान थे। डीजे साउंड व बैंडबाजों के साथ युवा वाहनों पर भी थिरक रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग में कई संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा की गई। कानून व्यवस्था के लिए सीआई कोतवाली ओमप्रकाश सोलंकी व सदर भारतसिंह राठौड़ मय जाब्ता चल रहे थे। साथ ही रैली में समाज के युवा उत्साह के साथ शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...