पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से पांच बीघा गेहूं की फसल हुई राख

आग से पांच बीघा गेहूं की फसल हुई राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकारड़ा | कस्बे के सांवलियाजी मार्ग पर नहर के पास रविवार शाम को ट्रांसफार्मर पर हुई स्पार्किंग से एक खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग दूसरे खेतों में भी पहुंच गई। आग से करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया गया कि प्रभुलाल व चुन्नीलाल लखारा के खेतों में पड़ी करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेतों में बिछी पाइप लाइन भी जल गई। सूचना पर चौकी प्रभारी एएसआई श्यामलाल शर्मा व पटवारी परशराम व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...