पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोरुखेड़ी-बर्डिया सड़क को एनओसी का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवर. मोरुखेड़ी से बर्डिया लड़ाका तक निर्माणाधीन सड़क दो विभागों के बीच उलझ कर रह गई है। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभागीय स्वीकृति नहीं मिलने से सड़क का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार आवर क्षेत्र के मोरुखेड़ी से बर्डिया तक 3 किमी सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा स्वीकृत की गई थी। इसकी लागत 3 करोड़ रुपए है। एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण का कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन इसमें कुछ भूमि वन विभाग की आने के कारण वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य बंद करवा दिया गया। तब से ही पीडब्ल्यूडी अधिकारी, वन विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे है,लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। न ही यह सड़क बन पाई है। मोरूखेड़ी बर्डिया सड़क निर्माण के बाद यह सड़क दो पंचायतों को जोड़ेगी। पंचायत आवर के मोरूखेड़ी से खेड़ा होते हुए डग पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धतुरिया के ग्राम बर्डिया पहुंचेगी। जहां से धतुरिया तक पक्की सड़क का निर्माण हो चुका है। यह सड़क बनने के बाद धतुरिया से आवर आने वाले लोगों के लिए 10 किमी की दूरी कम करेगी।

मोरुखेड़ी बर्डिया सड़क के बीच आ रही वन विभाग की भूमि में सड़क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए विभाग प्रयासरत है। जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने की संभावना है। उसके बाद सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। - दिलीप कुमार मीणा, एईएन पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...