पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद. बालिका की मौत पर परिजपनों से समझाइस करते सीआई।

धरियावद | बीती शाम 4 बजे दांतलिया पंचायत के राती काकर में घर के बाहर खड़ी 7 वर्षीय बालिका हुड़ी पुत्री कसना मीणा को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में चोट आने पर गंभीर हालत में उसे धरियावद रेफरल होस्पिटल लाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीआई डूंगरसिंह चूंडावत ने बताया कि प्रार्थी कसना पुत्र भेरा मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि बाइक की टक्कर से उसकी बेटी की मौत हो गई। बच्ची का धरियावद रेफरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कर करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...