पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वरिष्ठ नागरिक मंच ने बांधे 30 परिंडे

वरिष्ठ नागरिक मंच ने बांधे 30 परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटीसादडी | भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए वरिष्ठ नागरिक मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों ने नगर में विभिन्न जगहों पर परिंडे बांधे। इस मौके पर प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और प्यासे को पानी पिलाना ईश्वर की पूजा के समान है। इस मौके पर सभी ने 30 परिंडे बांधे। मंच संरक्षक राजमल मुरड़िया ने सभी पदाधिकारियों को परिंडों में पानी की व्यवस्था बराबर बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार गणेशलाल पंचाल, विकास अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, एबीईईओ चंद्रप्रकाश साहू, भूरालाल साहू, अध्यक्ष अमृतलाल नाहर, मंत्री बाबूराव मराठा, कोषाध्यक्ष पुखराज डूंगरवाल, संगठन मंत्री मांगीलाल आंजना, राजकुमार सोनी मौजूद थे। योगेश कुमार सक्सेना, रामकृष्ण जगदाले, हीरालाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा, महेश गौतम, महेश शर्मा, विनोद शर्मा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...