धरियावद में बिजली का तार टूटने से खेत में लगी आग, झोपड़ी जली
मसानिया महादेव रोड कोठारीजी की डोरी के पास खेत पर शॉर्ट सर्किट से बिजली का तार टूटने से खेत में पड़ी जलाऊ लकड़ी, एक झोपड़ी जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही खेत मालिक तेजकरण चौधरी, उसका बेटा रतन चौधरी, हरगोविंद चौधरी अौर हिस्सेदार मौके पर पहुंचे और पास से गुजर रहे नाले से बाल्टी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से झोपड़ी में रखा पलंग, बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।
प्रार्थी तेजकरण चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि बिजली निगम को कई बार बिजली के तार नीचे होने की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आग लगने के कारण उसे करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने के चलते धरियावद थाना और तहसीलदार को मुआवजा के लिए सूचना दी।
धरियावद. खेत पर अाग लगने से जल कर राख हुई झोपड़ी।