परशुराम जयंती आज, शोभायात्रा निकालेंगेे
धरियावद | परशुराम की जयंती पर सुबह 8 बजे सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद श्रीमाली की अगुवाई में रामद्वारा स्थिति ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज ने महादेवजी का अभिषेक और भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर महाआरती की जाएगी। समाज के आनंदीलाल शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती पर धरियावद में 21 सार्वजनिक और निजी जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे।