पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नहर की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ तो होगा पानी संकट

नहर की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ तो होगा पानी संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को उपखंड स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम इंद्राज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएचईडी अधिकारी ने कहा कि अगर समय पर नहर की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ, तो पेयजल संकट गहरा जाएगा और इसकी स्थिति भी बहुत गंभीर होगी। 25 अप्रैल को नहरबंदी का समय समाप्त हो रहा है, जबकि इसमें ओर अधिक समय लगने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में पांच मई से पहले नहर के पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी। ऐसे हालातों में जलदाय विभाग के सामने पर्याप्त पेयजल व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो जाएगी। एसडीएम ने नहर की सफाई व पेयजल समस्या को लेकर उपस्थित अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा बाद में इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया।

खबरें और भी हैं...