जिला प्रमुख व 3 सरपंच आज होंगे सम्मानित
चूरू | जिला प्रमुख हरलाल सहारण बुधवार को जयपुर के रविंद्र मंच पर होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे। इस दौरान जिले की तीन ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर स्वच्छ भारत पर्व पर दिया जा रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपालसिंह ने बताया कि सम्मानित होने वालों में जिला प्रमुख हरलाल सहारण, ग्राम पंचायत बनियाला (तारानगर) के सरपंच मोहनलाल सुथार, बीनासर (चूरू) के सरपंच हनुमान सिंह सोढा एवं ग्राम पंचायत दंूकर (बीदासर) की संतोष मेघवाल शामिल है। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत पर्व पर 18 अप्रैल को जिले के 9 स्वच्छाग्रहियों को स्वच्छता पुरस्कार दिया जाएगा।