पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • विधायक पूनिया का गांवों में दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

विधायक पूनिया का गांवों में दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक जयनारायण पूनिया का ग्रामीण दौरा मंगलवार को जारी रहा। विधायक ने मोरथल, नेहरों का बास, हडिय़ाल, संगर का बास, ब्रह्मनगर, नरसिंहनगर, बास फगेडिय़ा, ढाणी मोतीसिंह, ढिंग्गी, लाम्बा की ढाणी, राजू की ढाणी, झाड़सर बड़ा व धुंआ, चाहरों का बास, अभयपुरा, सात्यूं, ढाणी पूनिया, जवानीपुरा सहित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान उन्होंने गांवाें में करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार ने विकास कार्यों में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। इस मौके पर रतन राठौड़, महावीर पूनिया, जगदीश दायमा, मनरूप चाहर, सुरेश राठौड़, संदीप राठौड़, सुनिल सांगवान, प्रकाश शर्मा, श्यामसुंदर, भंवरलाल पूनिया, राजेंद्र राठौड़, मेहरचंद मेघवाल, ख्यालीराम जांगिड़, कुंदन स्वामी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...