वार्ता के बाद किसानों का धरना समाप्त
तारानगर | अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय के आगे दिया जा रहा धरना मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। तहसील अध्यक्ष चिमनाराम पांडर ने बताया कि सोमवार को प्रशासन, बैंकर्स व बीमा कंपनी अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में वार्ता हुई, जिसमें मांगों को लेकर चर्चा की गई। किसानों की मांगों पर कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया तथा कार्रवाई की बात कहीं। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद मंगलवार को धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर पूर्णाराम सरावग, रामेश्वरलाल सहारण, बलराम मोगा, बेगराज प्रजापत, इंद्राज, दौलतराम पायल, आदराम पायल, मोहरसिंह, विकास, लालचंद भूकर, फुसाराम किरोड़ीवाल, आदराम कस्वा, ढुंकलराम सहू, हरपतराम धायल, फूलाराम सिंहमार आदि मौजूद थे।