इस्लामपुर सरपंच का चार्ज मकबूल कुरैशी को सौंपा
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
इस्लामपुर सरपंच का चार्ज उपसरपंच मकबूल कुरैशी को सौंपा गया है। तहसीलदार दमयंति कंवर ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में मकबूल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व पंच ताराचंद सैनी, सुरेश स्वामी, पंचायत के एलडीसी धर्मपाल आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विकास कार्यों का नियम विरुद्ध फर्जी भुगतान करने पर संभागीय आयुक्त ने इस्लामपुर पंचायत के सरपंच आशाराम को हटा दिया है। सरपंच पर 6 लाख 42 हजार 560 रुपए का नकद भुगतान करने के आरोप लगे थे। सरपंच की जगह उपसरपंच को कार्यभार संभलवाया गया है।