पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

जिला स्तरीय बाल विवाह निषेध कार्यक्रम के तहत रीको स्थित प्रिंस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल विवाह रोकथाम विषयक संगोष्ठी हुई। स्काउट-गाइड, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुई संगोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव मधु हिसारिया ने कहा कि अक्षय तृतीया को अबूझ सावा होने के कारण विवाह अधिक संख्या में होते हैं। इस मौके पर बाल विवाह होने की संभावना भी ज्यादा रहती है। ऐसे में सब की जिम्मेदारी है कि बाल विवाह को रुकवाने में सहयोग करें और कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो प्रशासन को सूचना दें। विद्यार्थियों को बाल विवाह नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पवन पूनिया, स्काउट सीओ महेश कालावत, एकेडमिक निदेशक के. सत्येंद्र, प्रधानाध्यापक महेंद्र सैनी, गुलझारी लाल कालेर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...