अब 8 श्रेणियों की महिलाओं को मिलेगा निशुल्क गैस कनेक्शन
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों में सात और श्रेणियों को शामिल किया गया है। अब इन श्रेणियों की महिलाओं को भी निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिया जाएगा। एक सिलेंडर, गैस पाइप, रेगुलेटर व डायरी भी निशुल्क दी जाएगी। चूल्हा खुद को ही खरीदना पड़ेगा। हालांकि सुविधा के लिए सरकार ने लोन व सब्सिडी से भी चूल्हे की कीमत किश्तों में चुकाने की भी व्यवस्था की है। गौरतलब है कि फिलहाल इस योजना में केवल बीपीएल महिलाओं को ही निशुल्क गैस कनेक्शन का लाभ मिल रहा था।
उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत ‘कुछ सीखें, कुछ सिखाएं’ के उद्देश्य से देशभर में 15 हजार तथा झुंझुनूं के ग्रामीण इलाकों में 42 एलपीजी पंचायतों का आयोजन होगा। इनमें गैस से सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे। पात्र महिलाओं से निशुल्क गैस कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। एलपीजी से स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आर्थिक फायदों की जानकारी भी दी जाएगी। हर पंचायत में 500 लाभार्थियों को बुलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिले में 2011 की जनगणना के अनुसार 68 हजार पात्र परिवार थे। इनमें से अब तक 35 हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना में लाभांवित किया जा चुका है।
दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना में पहले बीपीएल परिवार की गरीब महिलाओं को ही गैस कनेक्शन दिए जा रहे थे। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल 2018 से सात और श्रेणियों (एससी, एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय अन्न योजना, अति पिछड़ा वर्ग, चाय बागानों में काम करने वाली जनजाति, वनवासी) को शामिल किया है। योजना में पात्र महिला के नाम से सिंगल सिलेंडर गैस कनेक्शन दिया जाता है।
इसमें सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस पाइप व डायरी भी निशुल्क दी जाती है। चूल्हा खरीदने के लिए सरकार ने लोन व सब्सिडी की व्यवस्था भी की है। इसके तहत पहले छह सिलेंडरों की सब्सिडी तो उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा होगी। सातवें सिलेंडर की सब्सिडी से चूल्हे की कीमत किश्तों में जमा की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान शेखावाटी गैस एजेंसी के रामसिंह कुमावत, लक्ष्मणगढ़ गैस एजेंसी के राजेंद्र वर्मा सहित झुंझुनूं व सीकर जिले के गैस एजेंसी संचालक भी मौजूद थे।
20 अप्रैल को मनाएंगे उज्जवला दिवस, जिले में 42 एलपीजी पंचायतों का आयोजन होगा
उज्जवला योजना की जानकारी देते जिला नोडल अधिकारी दिनेश कुमार व अन्य गैस वितरक।