मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर धरना
झुंझुनूं | गत दो अप्रैल को एससी/एसटी की रैली में शामिल लोगों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर डॉ. अंबेडकर एकता मंच की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। धरने के बाद कलेक्टर दिनेश कुमार यादव को ज्ञापन भी दिया। इसमें आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की गई। धरने पर मांगीलाल मंगल, कमलेश धाणका, धर्मपाल बंशीवाल, संजय शास्त्री, गुलझारी लाल, रामनिवास भूरिया, सोहन लाल आलड़िया, सुभाष गोठवाल, फूलचंद ढेवा, विद्याधर सिंह गिल, रामचंद्र कुलहरि, मालीराम, बजरंग लाल, देवकरण सिंह महरिया, आशीष पचार, सुलतान सिंह बाकोलिया आदि मौजूद थे।