पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगला में आमसभा से चुनावी शंखनाद, बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पैनोरमा की घोषणा

डूंगला में आमसभा से चुनावी शंखनाद, बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पैनोरमा की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ व फरेब के साथ सिर्फ वोटों की राजनीति की। जो हमें पसंद नहीं। पिछले 70 साल में जो विकास नहीं हुआ, वो हमने इन 4 साल में कर दिखाया। इसमें भी चित्तौड़गढ़ जिला सबसे अग्रणी है। जहां 5500 करोड़ रुपए के विकास करवा दिए। मेवाड़ में वीर झाला मन्ना का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए हम बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा भी बनवाएंगे।

सीएम राजे मंगलवार दोपहर डायमंड ग्राउंड पर सभा को संबोधित कर रही थी। जिले में विधानसभावार चार दिवसीय जनसंवाद के लिए आई सीएम ने इस एकमात्र आमसभा में कहा कि अब जनता की बारी है। उसे तय करना कि अगले चुनाव मे किसका साथ दे। प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास कार्य चित्तौड़गढ़ जिले में हुए हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार जीर्ण-शीर्ण मंदिरों के लिए 550 करोड़ रुपए दिए गए। मेवाड़ के इतिहास पर बोलते हुए उन्होंने बड़ीसादड़ी के वीर झाला मन्ना की याद में पेनोरमा बनाने की घोषणा की। राजे ने कहा कि प्रदेश में जल्द 80 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। रिटायर्ड शिक्षकों को भी फिर लगाने का विचार है। पेज 16 पर भी सीएम दौरे के समाचार देखें

इन्होंने प्यार से काम करवाने का मंत्र सीख लिया

सीएम ने यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ये मीठा बोलकर हर कार्य को मनवा लेते है। प्यार से काम करवाने का मंत्र सीख गए। राजे ने सांसद सांसद सीपी जोशी की भी सराहना की। जोशी ने कहा कि बड़ीसादड़ी- मावली ब्रॉडगेज पर हम इसी कार्यकाल मे रेल चला देंगे। स्वागत उदबोधन विधायक गौतम दक ने दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवतीदेवी झाला, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नंदलाल लौहार, ओमप्रकाश श्रीमाली, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मांगीलाल जारोली, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन भगवतीलाल बाबेल ने किया।

60 करोड़़ के कार्यों का किया लोकार्पण ... मुख्यमंत्री का विधायक गौतम दक सहित पदाधिकारियों ने 25 किलो वजनी माला से स्वागत किया। सीएम ने सात करोड़ के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, मंगलवाड से बड़ीसादड़ी 54 करोड़ की सड़क, तहसील भवन सहित करीब 60 करोड के विकास कार्यों का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण किया।

काले कपड़े वालों को नहीं मिला प्रवेश ... काली शर्ट या काले दुपट्टे डालकर आए ग्रामीणों को जनसभा में आने की इजाजत नहीं मिली। काले दुपट्टे उतारने पर जरूर उनको आने दिया गया। पुलिस को भय रहा कि इसे कहीं विरोध का संकेत न समझ लिया जाएं। हालांकि ऐसे लोगों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया।

सीएम आज आडिटोरियम मेंं तीन सत्रों में 2500 लोगों से करेंगी संवाद

चित्तौड़गढ़ | मुख्यमंत्री वसुंधराराजे का जिले में चार दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम बुधवार को जिला मुख्यालय पर चित्तौड़गढ़ विस क्षेत्र के साथ संपन्न होगा। वह दोपहर तक यहां पहुंचेगी। पहले सत्र में योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रोफेशनल, प्रबुद्घजन से सीधा संवाद करेंगी। इसके बाद बारी-बारी से पार्टी के छह मंडलों से संवाद होगा। पूरा कार्यक्रम बाइपास मार्ग स्थित आडिटोरियम में होगा। सीएम राजे बुधवार सुबह निम्बाहेड़ा से हेलीकॉप्टर में पहले राशमी क्षेत्र के मातृकुंडिया जाएगी। वहां परशुराम पेनोरमा का शिलान्यास कर शहर में पुलिस लाइन हेलीपेड पर पहुंचेगी। जहां वह भोईखेड़ा में एक करोड़ से प्रस्तावित गोरा बादल पेनोरमा का प्रतीकात्मक शिलान्यास करेंगी। भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला मंत्री गोपालकृष्ण शर्मा के अनुसार इस मौके पर सर्व समाज द्वारा एक-एक शीला सीएम को भेंट की जाएगी। यहां से कुछ दूर स्थित आडिटोरियम में आ जाएगी। हालांकि जनसंवाद का शुरुआती समय 11 बजे बताया गया पर संभवतया दोपहर एक बजे तक शुरू होगा। सीएम यात्रा को लेकर प्रशासन, जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी जोरशोर से तैयारियों में जुटे रहे।

जनसंवाद

150 योजनाओं के लाभार्थी

450 प्रबुद्घजन, प्रोफेशनल

1800 पदाधिकारी 6 मंडलों के

खबरें और भी हैं...