पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिलोदा सड़क और निकुंभ में विज्ञान संकाय खोलने की हुई घोषणा

बिलोदा सड़क और निकुंभ में विज्ञान संकाय खोलने की हुई घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम वसुंधरा राजे ने मंगलवार को डूंगला में बड़ीसादड़ी विस के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से फीडबैक लेने के साथ कई समस्याओं पर हाथों निर्देश दिए।

बिलोदा से बारोठ तक सड़क बनाने की मांग पर राजे ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इसी तरह निकुंभ सीनियर स्कूल में विज्ञान संकाय खोलने की घोषणा की। रामेश्वरलाल के आखों में तकलीफ बताने पर एसएमएस अस्पताल में जांच व इलाज के निर्देश दिए।

योजना का लाभ मिलने में इतनी देरी क्योंω... शुभशक्ति योजना की लाभार्थी बालिकाओं से संवाद के दौरान अपर्णा और उर्मिला ने बताया कि उन्हें 6 से 8 माह बाद पैसा मिला। सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पैसा लाभार्थी को मिलने में देरी नहीं हो।

मेधावी बेटियों व दिव्यांग बालक को दुलारा... मेधावी छात्राओं को लैपटॉप एवं स्कूटी की चाबी देते समय छात्रा फातेमा बोहरा ने बताया कि उसे हमारी बेटी योजना में तीन साल से निशुल्क शिक्षा मिल रही है। सीएम ने उसे यह कहते हुए कि ‘तुम तो मेरी बेटी हो’ मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। उपकरण बांटते समय दिव्यांग बालक युवराज को दुलार किया। फोटो खिंचवाई। मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक गौतम दक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...