पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर दिया धरना, जताई बैंच की जरूरत

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर दिया धरना, जताई बैंच की जरूरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मेवाड़ में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर जारी आंदोलन के तहत संभागीय संघर्ष समिति के आव्हान पर जिला अभिभाषक संस्थान ने भी मंगलवार एक दिवसीय धरना दिया। जिला अभिभाषक संस्थान के सचिव शैलेंद्रसिंह राव ने बताया कि बार संघ अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 35 वर्ष पूर्व उदयपुर में हाईकोर्ट की स्थापना थी, परंतु तत्कालीन कारणों से हाईकोर्ट को जोधपुर ले जाया गया। यह आश्वासन दिया कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित की जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीलाल पोखरना ने कहा कि आज तक सरकारों द्वारा हाईकोर्ट बैंच की मांग की पूर्ति नहीं की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैयालाल श्रीमाली ने कहा कि मेवाड़ में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना केवल अधिवक्ताओं की मांग नहीं होकर संपूर्ण मेवाड़ की आम जनता के साथ ही आदिवासी अंचल में रहने वाले न्याय से वंचित आदिवासी जनता की मांग है।

धरने को संस्थान के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष उमाशंकर दाधीच, पुस्तकालय अध्यक्ष अमृतलाल मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता चांदमल गर्ग, मनोहरलाल दक, दिलीप जैन, नरेंद्रसिंह पंवार, ओमप्रकाश शर्मा, राशिदउल गफूर, सृष्टि गर्ग, अभिषेक गर्ग, संजय सुवालका, प्रशांत शर्मा, अब्दुल सत्तार, राजूलाल बंजारा, शहजाद शाह, डूंगला बार के पूर्व अध्यक्ष दिलीप खटीक, निम्बाहेड़ा अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बड़ोली, नरेन्द्र जोशी, रजनीश पितलिया, सुनीत श्रीमाली, प्रशान्त शर्मा, ललित जोशी, विजय कुमार पुरोहित, प्रकाशचंद्र कंजर, राकेश भट्ट ने सं‍बोधित किया।

संचालन संस्थान के सचिव शैलेंद्रसिंह राव ने किया। आभार संस्थान के कोषाध्यक्ष उमाशंकर दाधीच ने जताया। इधर धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता भंवरलाल सिसोदिया, कैलाशचन्द्र झंवर, शोभालाल जाट, सीमा भारती गोस्वामी, भारती गहलोत, शिवदयालसिंह लखावत, चम्पालाल जाट, अर्जुनलाल तिवारी, भगवतसिंह गिलूंडिया, अजय विक्रम बादल, संजय जोशी, जाहिद रजा, कालूलाल स्वर्णकार, दिनेशचंद्र मौड़, योगेश दशोरा, एस.पी.सिंह. राठौड़, श्यामलाल गाडरी, दिनेश खटीक, भूपेंद्र भटनागर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...