पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • तारानगर में पानी की किल्लत को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

तारानगर में पानी की किल्लत को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | गांवों व शहर में गहराए पेयजल संकट के चलते शनिवार को पूर्व विधायक कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रशेखर बैद के नेतृत्व में एसडीएम इंद्राजसिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के अनुसार तारानगर क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। तारानगर के हिस्से का पानी दूसरे क्षेत्रों को दिया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या हो रही है। लोग टैंकर से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे हैं। पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने और टैंकरों से पानी सप्लाई करने की मांग प्रशासन से की गई। मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर थानाराम सैनी, फूलाराम दनेवा, साबिर पटवा, पवन चाचाण, श्यामसुंदर सैनी, योगेश स्वामी, मंगल शर्मा, सतीश सैनी, ईदरीश बिसायती, श्रवण सात्यूं, करणी सिंह श्यामसुखा, सलीम काजी, दिवाकर शर्मा, अयुब चौहान, मनीष सैनी, गंगाराम चाचाण, मदन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...