23 से होगी विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा
झुंझुनूं | खान एवं भूविज्ञान विभाग, नगर नियोजन विभाग एवं कृषि विभाग के विभिन्न पदों की संवीक्षा ऑनलाइन परीक्षा 23 से 25 अप्रैल तक जयपुर में होगी। आरपीएससी ने इन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे व दोपहर 2 से शाम 4 बजे दो पारियों में होगी।