नौवीं और11वीं कक्षा की 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 26 को होगी
झुंझुनूं | परशुराम जयंती का अवकाश होने के कारण नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 26 अप्रैल को होगी। कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी अम्मी लाल मूंड ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रथम पारी में होने वाली नौवीं की सूचना प्रौद्योगिकी का अाधार, ग्यारहवीं कक्षा की अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान (विज्ञान व कृषि वर्ग) व द्वितीय पारी में ग्यारहवी की संस्कृत व उर्दू साहित्य की परीक्षा अब 26 अप्रैल को होगी।