पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बेटे की शादी में एक रुपया दहेज नहीं लिया, बहू को मुंह दिखाई में दी कार

बेटे की शादी में एक रुपया दहेज नहीं लिया, बहू को मुंह दिखाई में दी कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार की चाबी सौंपते ससुर कमलेश तेतरवाल और कलेक्टर दिनेश कुमार यादव।

झुंझुनूं | शहर के धनकड़ नगर में रहने वाले और बिसाऊ के जटिया राउमावि के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को एक कदम आगे बढ़ाते हुए दूसरों के लिए नजीर पेश की है। तेतरवाल ने हाल ही अपने पुुत्र संयम की शादी बिना दहेज की। इसके बाद शनिवार को उन्होंने एक और नवाचार करते हुए बहू हिमानी को मुंह दिखाई में हुंडई की आई 10 ग्रांड कार गिफ्ट में दी। हिमानी को कार की चाबी कलेक्टर दिनेश कुमार यादव व तेतरवाल ने सौंपी। तेतरवाल ने बताया कि बहू को बेटी मान कर कार गिफ्ट में दी है ताकि लोग बहू को बेटी की तरह मान सके। तेतरवाल ने बेटे की शादी के मौके पर कलेक्टर की क्लास का संचालन करने करने वाली अमृत सुधा सोसायटी को 11 हजार रुपए का चैक दिया।

खबरें और भी हैं...