पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 27 को अखाड़े का बालाजी मंदिर से रवाना होगी निशान पदयात्रा

27 को अखाड़े का बालाजी मंदिर से रवाना होगी निशान पदयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | ढंडों का दरवाजा स्थित लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 27 अप्रैल को शुरू होंगे। पंडित रोहित पुजारी (सोनू) ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। पहले दिन 27 अप्रैल को 51 निशान को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पद यात्रा पुराना पोस्ट ऑफिस स्थित श्री अखाड़े का बालाजी मंदिर से शाम चार बजे रवाना होगी। बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। शाम साढ़े सात बजे सुंदरकांड पाठ परिवार बड़ का बालाजी मंदिर व श्री अखाड़े का बालाजी मंदिर की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। अगले दिन 28 अप्रैल को सुबह नौ बजे विशेष पूजा-अर्चना तथा अष्टगंध व पंचामृत से भगवान नृसिंह का अभिषेक किया जाएगा। शाम साढ़े सात बजे महाआरती होगी। रात को भजनों का कार्यक्रम होगा। लक्ष्मणगढ़ के नरेंद्र चौमाल (नारू), रामगढ़ के दिवाकर सहित स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर व भगवान नृसिंह की प्रतिमा का शृंगार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...