मुस्लिम समाज की मौन रैली 20 काे
झुंझुनूं | इत्तेहादुल मुस्लमीन सोसायटी की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में यूपी के उन्नाव व कश्मीर के कठुआ में हुई घटना की निंदा की गई। सोसायटी के जुबेर खोखर ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से 20 अप्रैल को मौन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली कर्बला से शुरु होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इसके बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। रैली में सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे।