नूनिया काे बेस्ट परफोर्मेंस अवार्ड
झुंझुनूं | रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन की रक्षा प्रयोगशाला में कार्यरत वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी वेदप्रकाश नूनिया काे बेस्ट परफोर्मेंस अवार्ड 2017 से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार चंडीगढ़ में डीआरडीओ चेयरमैन तथा सेक्रेटरी डिफेंस आरएंडडी डाॅ. एस क्रिस्टोफर ने दिया। न्यूक्लियर रेडिएशन कंटामिनेशन मॉनिटरिंग सिस्टमस तथा इंटिग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित विभिन्न सिस्टमस व प्रक्षेपास्त्रों के विकास तथा टेस्टिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए 50 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।